हेल्लो और स्वागत है आपका एक बार फिरसे हमारे ब्लॉग में मैं आपके साथ हाजिर हु एक और आर्टिकल के साथ " How to be Successful in Life - सफल कैसे बनें " कृपया अंत तक पढ़ने का हौसला रखना आप जरूर कुछ अच्छा जानोगे।
आपने ये line तो सुनी ही होगी "पागल लोग इतिहास रचते है समझदार तो सिर्फ पढ़ते है " मुझे नही पता आप मे से कितने लोग इससे सहमत है लेकिन मैं इससे सहमत नही हु.. I totally disagree it.. मेरे अनुसार line should be... Creative लोग इतिहास रचते है..!! एक पागल या एक समझदार इतिहास कभी नही रच सकता जब तक वो Creative ना हो तो अब सवाल आता है....
Creative लोग होते कैसे है ? वो कैसे दिखते है? उन्हें कैसे पहचान सकते है ? आपके सभी सवालो का जवाब है आपको कोई जरूरत नही है उन्हें ढूंढने की वो खुद आपका attention ले लेंगे । Example से समझते है आपके पड़ोस में अगर कोई इंसान क्रिकेटर बना है तो आप बस यह बोलके रहने देंगे की शर्मा जी का बेटा तो cricketer बना है लेकिन suppose आपके पास में ही कोई इंसान Scientist बना है... आपमे पहली उत्सुकता जागेगी की उसने क्या खोजा... क्या invent किया है उसने !! यही फर्क होता है Creative लोगो का ।
अब मै यह नही बोल रहा cricketer बनना Creative नही लेकिन फर्क पड़ता है apple का mobile use करने में और apple को बनाने में ! पहले से बने बनाये रास्ते पे चलना आसान होता है और सब यही करते है चाहे रास्ता कितना मुश्किलो भरा क्यों न हो लेकिन करोड़ो में एक इंसान ऐसा होगा जो नया रास्ता खोजेगा उसे हालातो से समझौता करना नही पसन्द...!! अब जानेंगे कि हम भी creative कैसे बन सकते है
How to be Successful in Life?
#1 खुद के लिए समय निकले - Evaluate Yourself
आप हमेशा ही भागते रहेंगे और अपने daily routine वाले job करते रहेंगे तो आप मे कभी creativity नही आएगी। हम job तो नही छोड़ सकते इसलिए आप अपने लिए समय निकाले 20mint...30mint जितना हो पाए उतना और पूछे खुद से मैं इसी time अगले साल यही कर रहा होऊंगा ? मैं अपने काम में creativity कैसे ला सकता हूँ .. आपको खुदको creative बनाने के लिए कभी force नही करना है शांत बैठके अपने जिंदगी के उन पलों को याद कीजिये जहा हमपे घड़ी नही थी पर समय जरूर था..!!
#2 Hustle करो Curious बनो
एक उदाहरण लेते है आप एक Govt. Teacher है मुझे बताना की जब आप teacher बन गए उसके बाद और जब आप अपनी student phase में थे तब आप ज्यादा Creative... आप अपनी student phase में ही थे । Teacher बनने के बाद आपमे creativity का अभाव हुआ क्योंकि आप सन्तुष्ट हो गए अपने profession से । अगर आपको creative बने रहना है तो आपको चाइये की आप कभी अपने अंदर के उस student को मरने ना दे उसे हमेशा जीवित्त रखे ऐसा नही है कि आप अपने से कम उम्र वालो से नही सिख सकते और हम सीखते भी है..।
So थोड़ा extra ordinary बनने की कोशिश करो आप जिस field में भी काम करते है कभी कभार उस field से बाहर के लोगो को भी देखो उनकी lifestyle और आपकी lifestyle के बीच का अंतर समझो । इसका ये भी मतलब नही की आप अपना सारा काम छोड़के उसके जैसे बनने में लग जाये उसके वहां तक पहुचने की अनदेखी journey और struggle नही पता हमे । आपको बस उसकी lifestyle से वो चीजे अपने जीवन मे add करनी है जो उसे उसके field में ज्यादा सफल बनाती है
#3 ब्रह्म मुहूर्त
मैं जानता हूं आपमे से काफी लोगो ने इसका नाम तो जरूर सुना होगा । ब्रह्ममुहूर्त सूर्योदय से पहले का वो समय होता है जब सात्विक शक्तियां सबसे ज्यादा होती है । यह देवताओ का समय माना जाता है । कहते है 3:40 से 4 बजे वाले समय मे प्रकृति में कुछ अच्छे बदलाव होते है जिन्हें हम महसूस करना चाहते है तो हमे ब्रह्ममुहूर्त में जगना होगा अब आप कहेंगे कि ये सब कुछ नही होता 8 घण्टे नींद जरूरी है तो आपको बता दु की आपने जितने भी successful लोगो का नाम सुना है वो सब ब्रह्ममुहूर्त में ही जागते है वो तब जागना और काम करना उचित समझते है..
जब सारी दुनिया सो रही होती है इससे पहला फायदा तो ये होगा कि आप अपना competition कम कर लेंगे आप अपने आप बहुत लोगो से आगे हो जाएंगे जो सोने का आनंद ले रहे है। I personally suggest 2 या 3 दिन ही ब्रह्ममुहूर्त में जगना शुरू कीजिये और अपने दिनचर्या में फर्क महसूस कीजिये । आपमे positivity का संचार होना शुरू हो जाएगा
#4 Music (संगीत)
हा सही सुना आपने music अब आप सोचेंगे music और creativity का कहा सम्बन्द्ध । तो आपको बता दु की ये विज्ञान भी मानता है कि musical instruments बजाने से हमारा दिमाग में neural connection काफी strong हो जाता है और इससे हमें creative ideas आने शुरू हो जाते है ।
इसे real life example से जोड़े तो आज कल के युवा जब उनका relationship वाला भ्रम टूटता है तो वो music की और भागते है "breakup music" सुनते है क्या आप जानते है क्यों !? क्योंकि music ही उन्हें उस समय से उभरने की शक्ति देता है ।
आपको गाने सुनने चाइये लेकिन गाना सॉफ्ट होना चाइये volume low होना चाहिए कभी भी high volume में गाने ना सुने इससे brain cells मर जाते है और दिमाग stress hormone relieve करता है
#5 Drawing
अब आप कहने वाले है कि हम अपनी पढ़ाई छोड़के drawing करने बैठ जाये कुछ लड़के कह सकते है की हमे तो drawing बनाना ही नही आता 😂 कोई बात नही पहले जानिए drawing और creativity का क्या रिश्ता है तो आपको बताना चाहता हु drawing करते समय दिमाग ज्यादा creative रहता है क्योंकि इसमें हम unrealistic चीज़ों को सामने ला सकते है example के लिए हमने अपने बचपन मे drawing जरूर बनाई होगी जिसमें कुछ पहाड़ो से आ रही एक नदी एक छोटी सी झोपड़ी के पास से होके गुजर जाती है और दूसरी side में एक पेड़ रहता है जिसपे उस पहाड़ो के पीछे से सूर्य की किरणें पड़ रही होती है हो रहा है ना imagine ... girls ने घर मे जाते हुए बच्चे भी बनाये होंगे लेकिन इतना तो सबने बनाया होगा ।
कभी आपने सोचा आप मे से किसीने भी ऐसा दृश्य साक्षात नही देखा फिर भी आप सभी उसे एक page में उतारने में सक्षम हो पाए ये ताकत होती है painting की ये ताकत होती है creativity की
#6 Thoughts (विचार)
जानता हूं पोस्ट काफी बड़ी हो गयी है लेकिन अगर आप यहां तक आ गए है तो मुझे पूरी उम्मीद है आप आगे भी पढेंगे... Thoughts यानी कि विचार आपको आपकी विचार शक्ति को बढ़ाना होगा जैसे कि आप दैनिक जीवन में काम आने वाली किसी भी चीज़ को लेके बेठ जाए और सोचे कि इसका और क्या use हो सकता है
for example मान लीजिये आपने एक कांच का ग्लास लिया जिसमे पानी पीते है अब आपको ये सोचना है कि अगर आप इसमें पानी नही पीते तो इसका और क्या use हो सकता था । सोचिये सोचिये ...!! मेरे दिमाग मे तो ये idea आया कि मैं इसमे रंग बिरंगे पत्थर डालके चारो तरफ light लगाके TV showcase के ऊपर रखदु ।
Note : आपको सिर्फ सोचना है अगर आपके घर मे एक ही कांच का glass था और उसे भी आपने ऐसे काम मे लगा दिया तो माताजी से आपको कोई नही बचा सकता ...!!
#7 Company (संगति)
ये last topic होगा इस पोस्ट का जानता हु काफी बड़ा होते जा रहा पोस्ट...आपको हमेशा creative लोगो के साथ रहना चाइये उनकी lifestyle को follow करना चाइये। instagram पे memes pages को follow करने की बजाए उन लोगो को follow करो जिन्होंने अपनी life में कुछ कर दिखाया है उनकी lifestyle को देखना चाइये कुछ समय बाद आप महसूस करेंगे कि लोग आपके साथ रहना चाहेंगे आपसे बाते करना चाहेंगे।
उम्मीद करता हु आपको ये article काफी पसंद आया होगा एक बार comment करके जरूर बताइयेगा की आपको कैसा लगा पोस्ट । दोस्तों ये मेरा नया blog है इसपे में काफी ज्ञानवर्धक चीज़े post करता रहता हु आप चाहे तो इस पोस्ट को bookmark कर लेना और जब stress feel करो पढ़ लेना आप सबका बहुत बहुत धन्यवाद और इसे अपने circle में share jrur करे अगर आपको कुछ अच्छा सीखने को मिला हो तो










2 टिप्पणियाँ
Excellent words😍
जवाब देंहटाएंThank you so much bro !!!
हटाएं