विटामिन क्या है ??
स्वागत है आपका एक बार फिर YourLearnZone में आज हम पढ़ेंगे Vitamins के बारे में !! तो चलिए शुरू करते है ..विटामीन (vitamin) या जीवन सत्व भोजन के अवयव हैं जिनकी सभी जीवों को अल्प मात्रा में आवश्यकता होती है। रासायनिक रूप से ये कार्बनिक यौगिक होते हैं। उस यौगिक को विटामिन कहा जाता है जो शरीर द्वारा पर्याप्त मात्रा में स्वयं उत्पन्न नहीं किया जा सकता बल्कि भोजन के रूप में लेना आवश्यक है।
Here Vita = जीवन (life)
Vitamin = Vita + Amine
Here Vita = जीवन (life)
Amine = आवश्यक (essentials)
Discovery Of Vitamin ?
सन 1881 में A. I. Lunin ने विटामिन की खोज की और बताया कि स्वस्थ शरीर के लिए भोजन में अन्य पदार्थो के अतिरिक्त इन पदार्थों ( विटामिन ) का होना भी आवश्यक होता है !
फूंक ने 1912 में विटामिन नाम का सर्वप्रथम उपयोग किया !
Vitamin Theory :- Given by Casimir Funk in question 1912. इसके अनुसार प्रत्येक रोग आहार में किसी न किसी विटामिन की कमी से होता है |
विटामिन्स के प्रकार :-
विटामिन 13 तरह के होते है ( अभी तक ज्ञात ) इन्हें दो वर्गों में बांटा जा सकता है
1. Fat Soluble
2. Water Soluble
Vitamin A D E K वसा विलय ( Fat soluble ) vitamins होते है जो लगभग 6 माह तक शरीर मे stored रह सकते है । इसी तरह विटामिन B और C जल विलय ( water soluble ) विटामिन होते है जो शरीर मे स्टोर नही किये जा सकते ।
Fat Soluble Vitamins Sort Trick : KEDA(कीड़ा)
अब हम बारी बारी से सभी विटामिन के बारे में जानेंगे :-
Vitamin A : यह हमारे इम्यून सिस्टम के लिए जरूरी एंटीआक्सीडेंट है। हमारी आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए इसमें बीटा कैरोटीन होता है जिससे आंखों के कॉर्निया व झिल्लियों से जुड़ी समस्या दूर होती है।
इसकी कमी से नुकसान: आंखों की कमजोरी से कम दिखने या नाइट ब्लाइंडनेस जैसी समस्याएं होती हैं। इन से होगी पूर्ति: गाजर, मिर्च, शकरकंद, आलू व मौसमी खाएं।
Vitamin B1 : यह कई न्यूरोट्रांसमीटर्स व एंजाइम्स प्रोसेसिंग में मदद करता है। इसे थाईमाइन तत्त्व भी कहते हैं।
इसकी कमी से नुकसान : पाचनतंत्र कार्बोहाइड्रेट को नहीं पचा पाता और ऊर्जा कम मिलती है। तंत्रिका तंत्र कमजोर हो जाता है।इन से होगी पूर्ति: मटर, सोयाबीन, ओटमील, दालें, सूरजमुखी के बीज, फूलगोभी, आलू और संतरा।
Vitamin B9 : इसे फॉलिक एसिड भी कहते हैं जो गर्भस्थ शिशु के विकास और हृदय की सेहत के लिए जरूरी है।
इसकी कमी से नुकसान: गर्भावस्था में न्यूरल ट्यूब में खराबी हो सकती है। लाल रक्त कणिकाओं का निर्माण कम हो जाता है। इन से होगी पूर्ति: हरी पत्तेदार सब्जियां, चुकंदर, टमाटर, फॉर्टीफाइड अनाज जैसे दालें, बाजरा, गेहूं और फलियां।
Vitamin B12 : vitamin b12 kya hai ? यह डीएनए के निर्माण और किसी भी प्रकार के घाव को भरने में मदद करता है। Nervous System को मजबूत कर हृदय रोगों से भी बचाता है। what is vitamin b12 in hindi
इसकी कमी से नुकसान: शारीरिक कमजोरी और न्यूरोलॉजिकल समस्या। इन से होगी पूर्ति: दूध, छाछ, दही, पनीर जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स।
Vitamin C : एंटीऑक्सीडेंट गुणों की प्रचुरता के कारण यह इम्यून सिस्टम, घाव भरने और हृदय के लिए जरूरी है। यह कई रोगों का प्रतिरोधक भी है। इसकी कमी से नुकसान: शरीर में खून की कमी हो जाती है। इन से होगी पूर्ति: संतरा, मिर्च, नींबू, फूलगोभी, आंवला, स्ट्रॉबेरी, गोभी में विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में होता है।
Vitamin C is also known as Beauty Vitamin.
Vitamin D : हड्डियों व दांतों की मजबूती और सेहत के लिए यह सहायक है। यह Immune System और Muscles को मजबूत करता है।
इसकी कमी से नुकसान: हड्डियों और मांसपेशियों के कमजोर होने से जोड़ों में दर्द रहता है। शारीरिक संरचना में विकार हो सकता है। इन से होगी पूर्ति: मशरूम, बादाम, फोर्टीफाइड अनाज दूध, पनीर, छाछ और दही। खानपान के अलावा सूर्य की रोशनी से भी हमें विटामिन-डी मिलता है।
Vitamin E : यह बेहद शक्तिशाली एंटीआक्सीडेंट है जो हृदय की कार्यक्षमता सुधारकर त्वचा को जवां बनाए रखता है। कमी: मांसपेशियों की कमजोरी के अलावा नसों को क्षति को क्षति पहुंचता है व आंखों की रोशनी प्रभावित होती है। इन से होगी पूर्ति: लौंग, नट्स, खीरा, प्याज, ऑलिव ऑयल, रसबैरी, साबुत अनाज, टमाटर और आम।
अब Exams में Question ये तो नही आना की विटामिन क्या होता है Question आएगा विटामिन के रासायनिक नाम उसके लिए मैं आपके लिए लेके आया हु एक simple trick । आपने गदर एक प्रेम कथा का नाम जरूर सुना होगा उसी प्रकार आपको याद रखना है
रथ एक टॉफी
विटामिन चार्ट इन हिंदी जो इस प्रकार है :
| S.N. | Trick | Vitamin | Chemical Name |
| 1. | र | A | रेटीनाल(Retinol) |
| 2. | थ | B | थायमिन(Thiamine) |
| 3. | ए | C | एस्कोर्बिक एसिड(Ascorbic acid) |
| 4. | क | D | कैल्सिफेराल(Cholecalciferol) |
| 5. | टा | E | टोकोफेराल(Tocopherols) |
| 6. | फी | K | फिलिक्वोनान(Phylloquinone) |
आशा करता हु बाकी Articles की तरह यह Article भी आपको बहुत पसन्द आया होगा मैन इससे पहले General Science के प्रश्नों पे भी एक Article लिखा है आप उसे भी देख सकते है Please Share and Happy Learning



1 टिप्पणियाँ
y
जवाब देंहटाएं