Hello और स्वागत है दोस्तों आप का एक बार और इस ब्लॉग में So title से आप जान ही चुके होंगे हम किस बारे में बाते करने वाले है हाँ UPSC की preparation कैसे करे ? हा IAS, IPS हर एक Indian student के बचपन का सपना आपका भी होगा और कुछ का अभी भी होगा इसलिए अभी तक आप इसे पढ़ रहे है .... मैं आपका UPSC में selection तो नही करवा सकता लेकिन हां इतना जरूर है कि आप इसे पढ़ने के बाद इतना sure जरूर हो जाएंगे कि हा मैं भी IAS बन सकता हु..!!
हो सकता है कुछ लोग अगले साल apply भी कर दे ... चलिए तो बिना time waste किये अपने topic पर चलते है How to prepare for UPSC ... दोस्तो इस पोस्ट में मैं आपको TOP 10 point बताऊंगा जो आपको IAS या UPSC की preparation करते वक्त ध्यान में रखने है । मैं guarantee देता हु आपको इस post के बाद किसी youtube video की जरूरत नही पड़ेगी बस पोस्ट को last तक जरूर पढियेगा
#1 आपको सम्पूर्ण और व्यवस्थित तैयारी के लिए 18 months का समय निर्धारित करना चाइये ! किसी भैया ने मुझसे पूछा था कि " क्या 1 वर्ष में UPSC clear किया जा सकता है ? " तो मैं उनके माध्यम से आप सबसे कहना चाहता हूँ कि "सफलता के लिए आपको समय सीमा निर्धारित नहीं करनी है , वह आपके हाथ में नहीं है" , आपका कार्य है सिर्फ study करके खुद को UPSC स्तर के लिए खुद को तैयार करना !
लगभग 3 months NCERT , 1 year की main books की तैयारी और 3 माह का समय last में revision के लिए , इस तरह व्यवस्थित तैयारी के लिए 18 months का समय पर्याप्त है लेकिन अगर आप समय ज्यादा दे सकते हैं तो इस समय सीमा में थोड़ा अंतर आ सकता है !
#2 IAS की तैयारी की शुरुआत NCERT की books से कीजिये ।। उनका कोई भी विकल्प नहीं है । NCERT आपका Base clear करने के काम में आती हैं ।। ऐसे छात्र जिनकी पृष्ठभूमि कला क्षेत्र से न रही हो( hanji bio और maths vale) ।।उनके लिए ये सबसे अधिक महत्वपूर्ण है । NCERT को ख़त्म करने का target बनाइये और 3 months में इसे ख़त्म कर दीजिये ।। इस दौरान आपको notes बनाने का stress नही लेना हैं ।। सिर्फ महत्वपूर्ण तथ्य जो आपको आगे सहायता प्रदान करेंगे उन्हें हाईलाइट करते हुए चलना है !
#3 जब NCERT ख़त्म हो जाये फिर आपको हर विषय की मुख्य किताब (main books) लेनी होगी । हर विषय के विशेषज्ञों की अलग अलग किताबे हैं, अब एक एक विषय को लीजिये और उसकी NCERT भी लीजिये फिर उसे पढ़कर notes बनाते जाइये जिसमे NCERT की भी मदद लीजिये ! जब एक विषय पूरा हो जाये फिर दूसरा ले लीजिये और उसी दौरान पहले का revision करते जाइये । फिर तीसरी , चौथी आदि , इसी तरह प्रक्रिया आगे बढाइये !!
आप इस दौरान pomodoro technique की help लेनी चाइये उसमे सभी कार्यो को एक time laps में divide करना चाहिए मैंने इसपे already एक article बना रखा है इसके बाद वो पढ़ लीजियेगा
#4 IAS की तैयारी के दौरान सबसे महत्वपूर्ण है समाचार पत्र (News Paper) । आखिर आपको राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय गतिविधियों का पता होना चाहिए !! अब सवाल ये आता है की कौन सा समाचार पत्र ? तो देखिये समाचार पत्र जरुरी नहीं कि THE HINDU ही हो , गर आपको नहीं मिल पा रहा या नहीं समझ आ रहा तो आप कोई भी एक राष्ट्रीय पेपर follow कर सकते हो ।
समाचार पत्र में मुख्य पृष्ठ पढ़ने के बाद , देश विदेश , अर्थव्यवस्था वाला पेज । इसके बाद सीधे सम्पादकीय पृष्ठ पर जाइये , खेल और बाकि सरसरी निगाह से देख लीजिये !! और आप चाहे तो हमारा official telegram channel भी join कर सकते है वहा हम प्रतिदिन के current affairs आपको उपलब्ध करवा देंगे
#5 अब बारी आती है मासिक पत्रिका की । कुछ लोग प्रतियोगिता दर्पण कहते हैं पर यहाँ पर मैं एक चीज कहना चाहूंगा कि अगर आप PCS की तैयारी कर रहे हो प्रतियोगिता दर्पण ठीक है पर IAS की तैयारी के लिए दृष्टि मैगजीन , विजन मैगजीन , सिविल सर्विस क्रॉनिकल या सिविल सर्विसेज टाइम्स इनमे से किसी एक पत्रिका को नियमित follow कीजिये जब तक आप सफल नहीं हो जाते तब तक ।
किसी भी माह की पत्रिका छूट न पाये !! मेरे ख्याल से Drishti Current Affairs टुडे या फिर vision में से एक रखिये , अगर आपके पास आर्थिक समस्या है या फिर आपके क्षेत्र में दृष्टि नहीं पहुँच पाती तो vision online उपलब्ध होती है वो best है !
#6 Civil Services प्रारंभिक परीक्षा हो या मुख्य परीक्षा इसमें UNSOLVED पेपर्स बहुत अहमियत रखते हैं ।।। मैं कहता हुँ कि आप सब तैयारी शुरू करने से पहले ही UNSOLVED पेपर्स देख ले ।।।इससे आपको आईएएस परीक्षा के प्रश्नों के स्वरुप का पता चलता है ।।क्योकि इस परीक्षा में प्रश्नो का स्वरुप अन्य सभी बैंक , एसएससी आदि से भिन्न होता है !! इसलिए पेपर्स ले लेकर प्रश्नो के स्वरुप को ठीक तरह से समझ ले !!
#7 एक सबसे महत्वपूर्ण काम जो आपको पूरी तैयारी के दौरान करना है कि आप रोज किन्ही 2 प्रश्नो को लेकर Answer writing कि practice कीजिये । वो प्रश्न किसी भी चीज से सम्बंधित हो सकते है , विषय से या समसामयिक मुद्दे से , क्योकि IAS मुख्य परीक्षा में सफलता का एक मात्र आधार आपका उत्तर लेखन...!
#8 समय प्रबंधन बहुत आवश्यक --- IAS की तैयारी कर रहे छात्र या जो छात्र शुरू करने वाले हैं उन दोनों के लिए एक बात कहना चाहूंगा कि समय प्रबंधन का विशेष ध्यान दें । एक भी मिनट व्यर्थ न गंवाएं ,यह समय आपके लिए बहुत कीमती है , बस दो या तीन साल की ही तो बात है फिर सारी जिंदगी आपकी है , अगर इन दो वर्षों में परिश्रम कर लेंगे तो जीवन भर खुशहाल रहेंगे ।
मैं देखता हूँ आज का युवा वर्ग बहुत सारा समय बहुत सारी चीजों में बर्बाद कर देता है । हा सही समझ रहे है आप मैं Instagram और PUBG की ही बात कर रहा हु ! उनके लिए बस एक ही चीज कहना चाहूंगा कि "" अगर इसे आज आप बर्बाद करेंगे तो निश्चित ही कल ये आपको बर्बाद कर देगा "" तो समय बचाइए , ये दुनिया कहीं नहीं जाएगी और सारे शौक तो बाद में भी पूरे हो जायेंगे !!
#9 विश्लेषण क्षमता का विकास -- मैं बार बार यही कहता हूँ कि IAS के लिए ज्ञानी नहीं विश्लेषक बनिए , सिर्फ ऊपरी ज्ञान से काम नहीं चलेगा , यहाँ गहराई वाले ज्ञान की आवश्यकता है । News paper के title पढ़ लेने से काफी नही हो जाता आपको उसे इतना जरूर पढ़ना है कि आप उसके बारे में किसी और को explain कर पाए । यह घटना क्यों हुई ? इसके क्या परिणाम हो सकते हैं ? क्या इससे पहले भी इसी तरह की घटना हुई है ? अगर हाँ तो कब और कहाँ ? जब इस तरह से सवाल आपके मन में आने लगेंगे ना , तो देखिये दिन प्रतिदिन आपके मस्तिष्क कि भण्डारण क्षमता भी बढ़ जाएगी और पढाई में bore भी नहीं होंगे !!
#10 नियमितता बहुत ही आवश्यक -- यह बहुत से छात्रों कि समस्या होती है । आज जब छात्र तैयारी की शुरुआत करता है तो उत्साह से भरा हुआ होता है और इसी कारण वह तैयारी की शुरुआत बड़ी तेजी से करता है और निर्णय लेता है की प्रतिदिन 8 -10 घंटे पढ़ना है और इन घंटों में जाने कितने विषय समायोजित करता है ।
वह तैयारी तो तेजी से शुरू करता है पर निरंतर नहीं रख पाता दो या तीन दिन बाद ही उसका उत्साह कम हो जाता है और धीरे धीरे उसकी 8 घंटे की पढाई 6 फिर 5 फिर 4 फिर 2 और फिर 1 घंटे में बदल जाती है । दोस्तों और एक बात कई लोग एक दिन 8 घंटे पढ़ लेते हैं फिर दूसरे दिन किताब खोलते तक नहीं है कि हमने कल तो इतना सारा पढ़ लिया अब कल पढ़ लेंगे ।
ऐसा बिलकुल मत कीजिये UPSC निरंतरता मांगता है । भले ही आप एक दिन में 8 की जगह सिर्फ 4 घंटे ही पढ़ें पर इसे निरंतर बांये रखें ! काम की अल्पता नहीं बल्कि अनियमितता इंसान की असफलता का कारण बनती है ! अगर फिर भी आपको कभी भी demotivation आये तो आप मेरा ये वाला article "How to fight with depression" कभी भी पढ़ सकते है
हर परीक्षा की तरह UPSC में भी आपको पुराने papers काफी मदद करेंगे आप चाहे तो Disha Experts की तरफ से ये पुराने 25 सालो के prelims के papers यहां से ले सकते है । यह आपको अवश्य ही सहायता करेंगे।
तो guys कैसा लगा आपको आज का पोस्ट ... उम्मीद है आपके सारे सवालो का जवाब दे पाया होऊंगा फिर भी आपको कुछ भी doubt है तो आप नीचे comment section में लिख सकते है। Be happy Be motivated Keep Shining...





3 टिप्पणियाँ
Awesome
जवाब देंहटाएंThanks for your valuable feedback...!!
हटाएं👌👌👌👌
जवाब देंहटाएं